जन सहयोगी इण्टर कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण यादव का आज 78 वां जन्मदिन अनिल दोहरे ने उनके आवास पर मनाया । अनिल दोहरे ने पूर्व मंत्री जी को पुष्पहार पहनाकर उनकी दीर्घायु की कामना की ।
अनिल दोहरे ने कहा कि गुरु जी के प्रधानाचार्य कार्यकाल में कॉलेज में अनुशासन एवं शैक्षणिक व्यवस्था बहुत अच्छी रही । उन्होंने अपनी मेहनत और लगन बल पर सिर्फ कॉलेज ही नही बल्कि अपने शिष्यों को भी नई दिशा प्रदान की । गुरु जी एक शिक्षक के साथ साथ समाज सेवक भी हैं वे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर सहभागिता लेते रहे । उनके नम्र व्यवहार और जन समर्पणभाव को मध्यनजर रखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया ।
इसके साथ ही अनिल दोहरे ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पौत्र एवं समाजवादी पार्टी के युवा नेता, अल्पायु में ही लोकप्रियता हासिल करने वाले हम सबके चहेते कार्तिकेय यादव के जनपद से बाहर होने पर फोन पर जन्मदिन की बधाइयाँ दीं ।
अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एससी,एसटी प्रकोष्ठ सत्येंद्र दोहरे के 40 वें जन्मदिन पर पुष्पहार पहनाकर उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की ।
अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के प्रदेश प्रभारी अनिल दोहरे के साथ अंकित दोहरे, सन्दीप गौतम, शिवम यादव, हर्षित दोहरे, आनंद शाक्य, सौरभ दोहरे ने मंत्री जी को केक खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की ।
टीवी इंडिया 18 इटावा
संवाददाता
मो.9458503881

No comments:
Post a Comment