किराएदार मकान खाली कराने को पर दे रहे धमकी - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 12 June 2021

किराएदार मकान खाली कराने को पर दे रहे धमकी


*मकान के बाहर किराएदार दे रहे धरना मकान मालिक भयभीत*



*बिधूना ,औरैया।* बिधूना कस्बे में मकान मालिक की मौत के बाद किराएदार द्वारा मकान खाली कराए जाने पर किराएदारों व उसके सहयोगियों ने मिलकर मकान मालिक के परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। वही किराएदार मकान के बाहर धरना दे रहे हैं जिससे मकान मालिक के परिजन भयभीत हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के मोहल्ला लोहा मंडी मेंन रोड निवासी रामचंद्र गुप्ता पुत्र जगन्नाथ प्रसाद ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है, उसके बड़े भाई स्वर्गीय रमेश चंद्र गुप्ता के मकान में  अरविंद कुमार पुत्र राम सेवक, अमित कुमार प्रवीण उर्फ छोटू , शारदा देवी पत्नी अरविंद निवासी लोहा बाजार बिधूना , मीरा देवी पत्नी राजीव कुमार निवासी हरदोई , रश्मि पत्नी विजय कुमार निवासी मैनपुरी व ऊषा पत्नी सतीश चंद्र निवासी अछल्दा आदि किराएदारों ने मकान खाली कराने पर अपने कई साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर परिजनों की मारपीट के साथ उनकी विवाहित पुत्री को गाली- गलौज के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, और जान से मारने की धमकी दी है। जिससे उनके परिजन बेहद भयभीत हैं। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त किराएदार उसके मकान के बाहर कब्जा जमा कर धरना देने के साथ लगातार धमकियां दे रहे हैं। जिससे उसका परिवार बेहद चिंतित है। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस से जल्द मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन