पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर कराई पति की हत्या - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 17 June 2021

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर कराई पति की हत्या



*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना अयाना पर हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत है।

जिसमें आरोपित अज्ञात के अनावरण के लिए गुरुवार दिनांक 17 जून 2021 को  थाना अयाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए उपरोक्त अभियुक्त प्रकाश मे आये। जिनमें रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ऊची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर, नितिन भाटी पुत्र स्व देवेन्द्र भाटी निवासी ग्राम आजमपुर गढी (बिलासपुर) थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर,  संतोषी पत्नी स्व0 सुखपाल नि0 पूर्वा अन्तौल थाना अयाना जिला औरैया में से अभियुक्त गण रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी उपरोक्त, संतोषी पत्नी स्व0 सुखपाल निवासी पूर्वा अन्तौल थाना अयाना जिला औरैया  हाइवे सर्विस रोड पर बस स्टाप दीपाली होटल के पास से समय करीब पौने 6  बजे  गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफता प्राप्त की है। मृतक सुखपाल व उसकी पत्नी संतोषी देवी पिछले दो साल से नोयडा मे रह कर नौकरी करते थे। वही सुखपाल की पत्नी संतोषी देवी का प्रेम संवन्ध रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतम वुद्ध नगर से  हो गया । पिछले डेढ माह  मृतक सुखपाल की पत्नी संतोषी देवी नोयडा से अपने पति के घर पुर्वा अंतौल थाना अयाना जिला औरैया वापस आ गयी। संतोषी देवी अपने मोवाइल से लगातार अपने प्रेमी रवि से बात करती रही, तथा दिनांक 13 जून 2021 को अपने प्रेमी रवि  से वार्ता कर अपने पति की हत्या की योजना बनाकर नोयडा से रवि व उसके साथी नितिन को बुलाकर  दिनांक 14 जून 2021 को समय करीब 04 बजे हाइवे से अन्तौल मोड पर अपने पति सुखपाल की हत्या करवा दी व उसके उक्त माल को सील सर्व मोहर कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतमवुद्ध नगर, संतोषी पत्नी स्व0 सुखपाल नि0 पुर्वा अन्तौल थाना अयाना जिला औरैया को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गणो के कब्जे से मो0 सा0 डिस्कवर (काली) एक मोवाइल फोन (कीपैड वाला ) एक अदद दराती आला कत्ल खूना लूदा सर्व शील मोहर ( अभियुक्त रवि की निशा देही पर) तथा 

एक अदद मोवाइल हानर कम्पनी (टच वाला )  मोवाइल मे जिओ कम्पनी का सिम टूटा हुआ, संतोषी से मोवाइल बरामद हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह थाना अयाना , जनपद औरैया।उ0 नि0 मो0 रईश थाना अयाना जनपद औरैया, उ0 नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना अयान जनपद औरैया,का0 तोमेश ढाका थाना अयान जनपद औरैया, का0 अजीत कुमार थाना अयाना जनपद औरैया,म0 का0 बर्षा थाना अयाना जनपद औरैया व का0 मनीष कुमार सर्विलांस शाखा जनपद औरैया आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन