टूटे पड़े विद्युत पोल से अनहोनी की आशंका - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 14 June 2021

टूटे पड़े विद्युत पोल से अनहोनी की आशंका




*फफूंद/औरैया* फफूंद पाता मार्ग पर स्थित ग्राम बहादुरपुर में विगत 18 मई दिन मंगलवार की रात को बिजली का पोल टूटकर गिर गया,गनीमत यह रही कि रात होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। टूटे पड़े विद्युत पोल में विद्युत प्रवाहित हो रही है, जिससे कभी भी कोई अनहोनी की घटना घटित हो सकती है। जानकारी देने के बावजूद विद्युत विभाग कुंभकरणीय नींद में सो रहा है। शायद उसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फफूंद देहात के मजरा बहादुरपुर निवासी , जबर सिंह, राजकुमार, मानसिंह, रघुराज सिंह, ज्ञान सिंह, राजेश कुमार,

 बालक राम ,मुकुट सिंह, कौशल कुमार, नरेश चंद्र आदि ने जेई विद्युत ओमवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में विगत 18 मई दिन मंगलवार को तेज हवा चलने से बिजली का पोल गिर गया। जिससे बडा हादसा होने से टल गया। रात्रि का समय होने के कारण मोहल्ले के सभी लोग सोए हुए थे। गांव के लोगों ने पोल टूटने की जानकारी बिजली विभाग को दी फिर भी लगभग एक महीना होने को आया टूटा हुआ पोल जस का तस टूटा पड़ा है। जिसके तारों में करंट दौड़ रहा है। मोहल्ले के आस पास के बच्चे वहां से गुजरते हैं। किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बिजली विभाग को सूचना होने के बाद भी कुंभ कर्णीय नीद से न जगा तो इसका खामियाजा भुगतने लिए तैयार रहे।  ग्राम वासियों ने माननीय जिलाधिकारी से टूटा पोल अभिलंब ठीक कराने की मांग की है। कहा कि जनहित में उपरोक्त टूटे हुए पोल को हटाया जाना अति आवश्यक है, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित होने से बच सकें।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन