*फरार चल रहे धर्मेंद्र यादव पर 25 हजार का था इनाम*
*औरैया।* जेल से हूटर रैली निकालने पर सुर्खियों आये सपा नेता धर्मेंद्र यादव अदालत में समर्पण में आने के वक्त सोमवार को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी इटावा डॉ० बृजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कचहरी के गेट नंबर 3 से पुलिस ने चैकिंग के दरम्यान गिरफ्तार कर लिया। 4 जून को जेल से छूटने के बाद 5 जून को जिला पंचायत सदस्य ने हूटर रैली निकाली थी। इस मामले में 200 लोगो के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
हूटर रैली में शामिल 39 लोगो को पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा 29 गाड़ियों को पकड़ लिया है। फरार चल रहे गैंगस्टर सपा नेता एवं औरैया से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कचहरी में सरेंडर करने आ रहे फरार सपा नेता ने 4 जून को इटावा जिला जेल से रिहाई होने के बाद एवं उनके समर्थकों ने करीब एक सैकड़ा गाड़ियों के साथ हाईवे रोड पर जुलूस निकाला था। जिसके चलते वीडियो वायरल होने पर इटावा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अलावा महामारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस ने धर्मेंद्र एवं 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 25000 का इनामी औरैया से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जुलूस निकालने की लापरवाही के मामले में इटावा पुलिस के 7 पुलिस कर्मी तथा औरैया के भी पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र यादव औरैया जनपद का सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष है। जिसे सरकारी जीप से थाना सिविल लाइन इटावा ले जाया गया। धर्मेंद्र यादव का कहना है कि उसे पता नहीं की गाड़ियां किसकी थी, और कहां से आई। गैंगस्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इन दिनों से बाहर था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

No comments:
Post a Comment