वैक्सीन को लेकर गांव- गांव कर रहे ग्रामवासियों को जागरूक - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 13 June 2021

वैक्सीन को लेकर गांव- गांव कर रहे ग्रामवासियों को जागरूक




*दिबियापुर,औरैया।*  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है  तभी संक्रमण से जंग जीती जा  सकती है, इसके लिए हमें खुद जागरूक होकर और लोगों को भी जागरूक करना होगा। भाग्यनगर विकास खंड की बीडीओ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के  प्रभारी ने गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक कर यह बात ग्रामीणों से कही।

भाग्यनगर की खंड विकास अधिकारी शांति यादव व सीएचसी प्रभारी जितेंद्र यादव ने सेहुद  व नगला जयसिंह गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वैक्सीन  जल्द से जल्द  लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी है वह वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित हो जाएं, और अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करें कि वैक्सीन एकदम सुरक्षित है, और पर्याप्त मात्रा में है, अभी तक केंद्र पर सैकड़ों लोग वैक्सीन लगवा कर सुरक्षित हो चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए घर पर ही अपने मोबाइल फोन से कोविन एप से पंजीकरण करा सकते हैं। अगर वैक्सीन लगवाने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो उन्हें फोन से जानकारी दें। इससे वह समस्या का निराकरण कर सकें । उन्होंने कहा गांव के लोग एकत्रित होकर उन्हें फोन कर दो तो वह  टीकाकरण के लिए टीम को गांव में भेज देंगे, और घर- घर जाकर टीम टीकाकरण कर देगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन