सूर्या फाउंडेशन ने योगा अपनाओ इम्यूनिटी पावर बढ़ाओ की थीम पर काशी क्षेत्र के लगभग २५०० परिवारों को ऑनलाइन योग कराने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 19 June 2021

सूर्या फाउंडेशन ने योगा अपनाओ इम्यूनिटी पावर बढ़ाओ की थीम पर काशी क्षेत्र के लगभग २५०० परिवारों को ऑनलाइन योग कराने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया






VaranAsi : सूर्या फाउंडेशन के काशी क्षेत्र प्रमुख कुलदीप मोहन शर्मा ने बताया की इस कोरोना महामारी के समय में सूर्या फाउंडेशन ने योगा अपनाओ इम्यूनिटी पावर बढ़ाओ की थीम पर काशी क्षेत्र के  लगभग २५०० परिवारों को ऑनलाइन योग कराने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया है । जिसमें लगभग १६,००० महिला, पुरुष तथा बच्चों को २१ जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  हम इम्यूनिटी के लिए योग , निरोग के लिए योग ,आत्मविश्वास के लिए योग और आत्मबल के लिए योग करेंगे । योग वर्तमान समय में हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा कवच है । आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से INO और सूर्या फाउंडेशन द्वारा २१ जून को सुबह  ६:३० बजे से फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा । इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस २०२१ का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया है । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के योग दिवस का थीम योगा अट होम एंड योगा विद फैमिली । जिससे हम घर पर योग करें ,परिवार के साथ मिलकर के योग करें । इसी आधार पर  योग अपनाओं इम्यूनिटी बढ़ाओ के नियम को अपनाते हुए सूर्या फाऊंडेशन ने परिवारों को अपने अपने घर पर रहकर एक साथ योग कराने का  योगा फॉर कम्युनिटी / योगा फॉर इम्यूनिटी / योगा फॉर यूनिटी के माध्यम से योग सप्ताह के अंतर्गत नरसड़ा गांव में सूर्या संस्कार केन्द्र के भैया बहनों को शिक्षक ओमप्रकाश पटेल ने योग कराया । योग के कार्यक्रम में जेएफसी सतेंद्र कुमार मौर्या तथा सेवाभावी महेश पटेल आदि सहयोग कर रहे हैैं ।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन