*प्रशासन की कार्रवाई से न्याय ने दिखाया रास्ता मिला इंसाफ*
*एरवाकटरा,औरैया* विगत कुछ दिनों पूर्व कस्बा बिधूना में किराएदार महिला के घर कुछ दबंगों ने घर में घुसकर की थी लूटपाट घर में रखें 53 हजार रुपए नगदी व पीतल के बर्तन के साथ लाखों के जेवर लूटकर उत्पात मचाया, तथा मां- बेटी के साथ मारपीट की, और मारपीट कर जान से मारने दी। धमकी देते हुए महिला को भी सामान सहित उठा ले गए थे। जिस पर महिला के द्वारा नाम दर्ज रिपोर्ट की गई थी। जिसमें रामचंद्र पुत्र जगन्नाथ , अमित कुमार (छोटे) निवासी मोहल्ला नेवलगंज थाना अछल्दा , अमित के ससुर व साला निवासी दिबियापुर , बब्बन , टिंकू निवासी मोहल्ला आर्य नगर बिधूना तथा चार- पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर उक्त दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी, जिस पर बिधूना पुलिस ने देर रात्रि दबंगों के खिलाफ लूट का मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दविसे दे रही है।
No comments:
Post a Comment