बस और यातायात भाड़े में लगातार हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एआईएसएफ का प्रदर्शन - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 16 June 2021

बस और यातायात भाड़े में लगातार हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एआईएसएफ का प्रदर्शन




कोरोना काल के बाद जिस हिसाब से गरीबी से जनता जूझ रही है, खासकर के छात्रों को आवागमन में भाड़े के रूप में काफी पैसे झुकते करने पड़ते हैं,इस स्थिति में बस एवं यातायात के भाड़े में बेतहाशा शुल्क वृद्धि उन छात्रों के जान पर पड़ गया है, जिले के सभी प्रखंडों से जिला मुख्यालय तक सरकारी बस की सुविधा की मांग हमारा संगठन बेगूसराय जिला प्रशासन से करता है। उपर्युक्त बातें यातायात और बस भाड़े में लगातार हो रहे शुल्क वृद्धि के खिलाफ एआईएसएफ द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के मौके पर संगठन के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा एवं जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा।

उन्होंने कहा कि सभी भाड़े में छात्रों का फीस आधा करें ऐसा नहीं होने पर हमारा संगठन जिले में प्रशासन के खिलाफ लड़ाई शुरू करेगा।

राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद गरीबी का दंश झेल रहे लोग और छात्र पर सरकार को रहम करना चाहिए और उनके लिए बुनियादी सुविधा मुहैया करानी चाहिए जिसमें यातायात का भाड़ा भी शामिल है।

जिला संयुक्त सचिव विवेक नगर अध्यक्ष  राजीव कुमार,गर मंत्री मिर्जा गालिब, उपाध्यक्ष दाऊद इब्राहिम ने कहा कि छात्रों और शिक्षा के सवाल पर सरकार को नरम रुख करके उनके फीस को माफ करना चाहिए।

ज्ञात हो कि बस और यातायात किराया में लगातार हो रहे बेतहाशा शुल्क वृद्धि के खिलाफ आज दिनांक 16 जून 2021 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम पटेल चौक स्थित जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में हाथ में मांग संबंधी चार्ट पेपर और झंडा लेकर मार्केट का भ्रमण करते हुए जीडी कॉलेज पहुंचा वहां से सीधे गेट पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार कर रहे थे। मौके पर दुर्गेश,शंभू पोद्दार, आदिल इत्यादि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन