जिला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत कटरा पठानान बीती रात साधु की वेशभूषा में मंदिर पात्र को तोड़कर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम लूटेरा सीसी कैमरे में हुआ कैद
*थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा पठानान की घटना*
*पुलिस की चंद घंटों में सक्रियता, एक को पकड़ा, की जा रही पूछताछ*
फ़िरोजाबाद-शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा पठानान में बीती देर रात साधु की वेशभूषा में किसी चोर ने मंदिर के दानपात्र को तोड़ चोरी की घटना अंजाम दी, जिसकी जानकारी आज तड़के सभी को हुई। सूचना थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और जब आसपास का सीसीटीवी खंगाला तो एक सीसीटीवी फुटेज में चोर साधु की वेशभूषा में दानपात्र का धन बटोरता नजर आया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है बाकी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है
जिला फिरोजाबाद से वरिष्ठ वीरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment