लोकेशन सीतापुर
रिपोर्ट अरुण मिश्रा
पक्का मकान,मोटरसाइकिल, व 12 बीघा जमीन होने के बाद भी दिया जा रहा आवास
तहसील लहरपुर की विकास खण्ड परसेंडी की ग्राम पंचायत चांदपुर में अपात्र व्यक्ति को जाँच अधिकारी एडीओ समाज कल्याण व सचिव के द्वारा रुपये लेकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण मनोज पुत्र शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को आईजीआरएस के माध्यम से प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि चांदपुर के सचिव प्रेयस गहोई व आवासों की जांच हेतु नियुक्ति जांच अधिकारी एडीओ समाजकल्याण अशोक त्रिपाठी पर रुपये लेकर ग्राम चांदपुर के अपात्र व्यक्ति अशोक कुमार पांडे पुत्र रमाकांत पांडे जोकि मूल रूप से ग्राम एलिया विकास खण्ड एलिया जिला सीतापुर का रहने वाला है।ग्राम एलिया में उसका पक्का मकान बना हुआ है।काफी जमीन भी है।और चारपहिया वाहन भी है।वह अपने ननिहाल चांदपुर में रहता है।और चांदपुर में जिस मंदिर का वह पुजारी है।उस मंदिर में एक पक्का कमरा व
बरामदा बना हुआ है।चारों तरफ पक्की बाउंड्री वाल है, लोहे का बड़ा गेट लगा हुआ है।मंदिर के नाम 12 बीघा कृषि योग्य भूमि है।जिससे उत्पादित फसल का अशोक पांडे द्वारा ही उपयोग किया जाता है।अशोक पांडे ने नाम एक मोटरसाइकिल भी है।और वह अविवाहित है।जिससे सरकारी मानक के अनुसार अशोक पांडे पूरी तरह से अपात्र है।फिर भी सचिव व एडीओ समाजकल्याण द्वारा रुपये लेकर अपात्र अशोक कुमार पांडे का आवास फार्म फीड करवा दिया गया है।जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग होने की संभावना बनी हुई है।वहीं ग्राम पंचायत के ही गरीब पात्र व्यक्ति जो उक्त अधिकारियों को रुपये देने में सक्षम नहीं थे।उनको अपात्र बताते हुए उनके नाम सूची से डिलीट करवा दिए गए हैं।मनोज ने उच्चाधिकारियों से जांच कर आवास योजना के हो रहे दुरप्रयोग को रोके जाने की मांग की है।
-------------------------------------
इस सम्बंध में जब बीडीओ परसेंडी काजल रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है।जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जा रही है।



No comments:
Post a Comment