गंगा दशहरा पर्व पर मिष्ठान की दुकानों पर लगी रही जलेबी खरीदने की भीड़
फिरोजाबाद l गंगा दशहरा पर्व को लेकर फिरोजाबाद नगर के दुकानदारों ने प्रातः से ही जलेबी बनाना शुरू कर दिया जो साय तक जलेबी बनाने का कार्य चलता रहा l इस दौरान दुकानों पर जलेबी खरीदने के लिए लंबी लंबी लाइनें लोगों की लगी रही l
रविवार को गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रातः से ही गंगा घाटों पर जाकर लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई l उसके बाद मिठाई की दुकानों पर जलेबी की खरीददारी की। हलवाइयों ने जलेबी की मांग को देखते हुए दो-तीन- कढा़ही लगाई। इसके बाद भी जलेबी खरीदने वालों की लंबी लंबी कतार लगी रहीं। छोटी-छोटी दुकानों पर भी लोगों को जलेबी के लिए इंतजार करना पड़ा। यही हाल तरबूज और खरबूज का रहा। वहीं पतंग विक्रेताओं को भी पूरे दिन फुर्सत नहीं मिली। बड़ी और सजावटी पतंग की काफी मांग रही। दोपहर बाद आसमान में पतंगबाजी का दौर दिखाई दिया जो देर सांय तक चलता रहा।
फिरोजाबाद रिपोर्टर मंयक सिंह

No comments:
Post a Comment